सभी आबंटियों को सूचित किया जाता है कि
1. दिनाँक 8 दिसंबर 2019 (नामांकन की अंतिम तिथि) तक सभी अनिवार्य पदों के लिए नामांकन न आने के कारण, नामांकन की तिथि 15 दिसंबर 2019 तक बढ़ाई जाती है। इछुक आबंटी नियत तिथि तक अपना नामांकन कोषाध्यक्ष (अमित शर्मा - 9891022724) के पास 3 बजे तक जमा करायें।
2. दिनाँक 15 दिसंबर 2019 तक सभी अनिवार्य पदों के लिए नामांकन न आने की स्थिति में कोई समय विस्तार नही किया जाएगा तथा वर्तमान कार्यकारिणी समिति को भंग करते हुए समिति का समस्त कार्य आगामी कार्यकारिणी समिति गठित होने तक निलंबित रहेगा। इस कालांतर में किसी भी व्यक्ति द्वारा समिति से कोई कार्य अथवा लेन देन की जिम्मेदारी वर्तमान कार्यकारिणी समिति की नही होगी।
धन्यबाद।।।