Skip to main content

ओपन जिम एवं सीसीटीवी कैमरे

माननीय सांसद डॉ उदितराज जी के समक्ष सोसाइटी की उन्नति के लिए सेक्टर 34/35, रोहिणी की RWA टीम द्वारा ओपन जिम एवं सीसीटीवी कैमरों की मांग की गई थी।

आप सभी निवासियों एवं आवंटियों को यह जानकर बहुत हर्ष होगा कि सेक्टर 34/35, रोहिणी की प्रत्येक सोसाइटी में ओपन जिम एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने की मंजूरी मिल गई है।

पहले चरण में डी डी ए द्वारा ओपन जिम (8-10 उपकरण) बनाया जाएगा और उसके पूर्ण होने पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य प्रारंभ होगा।

आप सभी से अनुरोध है कि सीसीटीवी कैमरे एवं ओपन जिम के लिए सही जगह का सुझाव अपनी सोसाइटी की RWA टीम को दें। जिससे सभी निवासियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा सकें।

सोसाइटी को बेहतर बनाने में माननीय सांसद डॉ उदित राज जी एवं सेक्टर 34/35, रोहणी की अन्य RWA के सहयोग की प्रसंशा करते है। और भविष्य में भी उनके सहयोग की आशा करते है।

धन्यवाद।।।

उत्सव रेजीडेंसी - RWA
पॉकेट 3, सेक्टर 34,
रोहिणी - 39
+91-7827906603
rwap3rs34@gmail.com
http://UtsavResidency.com