Skip to main content

रिठाला मेट्रो स्टेशन बस सुविधा सेक्टर 34, रोहिणी से

सर्वजन को सूचित किया जाता है कि सेक्टर 34/35, रोहिणी से रिठाला मेट्रो स्टेशन तक आवागमन हेतू बस सुविधा का शुभारंभ आज दिनाँक 7 दिसंबर, 2018 से किया जा रहा है।

बस उत्सव रेसीडेंसी, पॉकेट 3, सेक्टर 34, रोहिणी से शुरू होकर, पॉकेट 2, पॉकेट 1, पॉकेट 4, पॉकेट 5/6, प्रह्लादपुर से होते हुए रिठाला मेट्रो स्टेशन जाएगी एवं वापसी में भी यही रुट अपनायेगी।

नोट - अग्रिम सूचना तक निवासियों/आगंतुकों को कोई किराया नही  देना है। यह बस सुविधा DDA (दिल्ली विकास प्राधिकरण) द्वारा मुहैया कराई जा रही है।

निवासियों एवं आगंतुकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए
क्लस्टर बस सुविधा की नियमावली इस प्रकार है।

उत्सव रेजीडेंसी, पॉकेट 3, सेक्टर 34, रोहिणी से रिठाला मेट्रो स्टेशन वाया सेक्टर 35, रोहिणी एवं प्रह्लादपुर

प्रथम बस - 7:30 AM
द्वितीय बस - 8:30 AM
तृतीय बस - 11 AM

रिठाला मेट्रो स्टेशन से उत्सव रेजीडेंसी, पॉकेट 3, सेक्टर 34, रोहिणी वाया सेक्टर 35, रोहिणी एवं प्रह्लादपुर

प्रथम बस - 9:30 AM
द्वितीय बस - 06:30 PM
तृतीय बस - 7:30 PM

सभी निवासियों एवं आगंतुकों से अनुरोध है कि इस बस सुविधा का इस्तेमाल करें और समय के बदलाव हेतु अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव अपनी सोसाइटी की RWA टीम को दे। ताकि सभी की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नियमावली में उचित बदलाव किए जा सकें।

धन्यवाद