Skip to main content

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के विरुद्ध विरोध दिवस

सर्वजन को सूचित किया जाता है कि उत्सव रेजीडेंसी का वार्षिकोत्सव जिसे हम सभी *उत्सव दिवस* के नाम से जानते है, प्रत्येक वर्ष 25 नवंबर को मनाया जाता है।

उत्सव रेसीडेंसी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) एवं निवासियों ने मिलकर यह फैसला किया है कि इस साल वह यह दिन दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के विरुद्ध *विरोध दिवस* के रूप में मनायेंगे। सभी लोग DDA से बहुत नाराज/परेशान है। जिसके कारण निम्न है।

1. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA)  द्वारा EWS फ्लैट को LIG फ्लैट बताकर बेचना

2. मूलभूत सुविधाओं का अभाव जैसे परिवहन, मोबाइल नेटवर्क, मेडिकल, सुरक्षा, डाक सेवा

3. समयाएँ जैसे गंदा एवं खारा पानी, सोसाइटी में गंदगी, चोरी की घटनाएं, गुंडागर्दी, रेजिडेंशियल फ्लैट का व्यावसायिक उपयोग, पानी लीकेज, पेड़ पौधों की कमी

4. वाटर मीटर अभी तक इंस्टॉल नही हुए है उसके बाद भी पानी के बिल का आना।

RWA के पदाधिकारियों ने इस विषय पर DDA के वाईस चैयरमैन (VC) श्रीमान तरुण कपूर जी से भी बात की। तरुण कपूर जी ने माँगो को लेकर मौखिक आस्वासन दिया है।

सभी निवासियों एवं RWA की DDA से यही अपील है कि वह उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर विचार करके जल्द कार्यवाही करें। ताकि सभी आवंटियों के साथ न्याय हो सके और वह अपना जीवन शान्तिपूर्ण तरीके से जी सकें।

धन्यबाद

गौरव अग्रवाल
RWA प्रेसिडेंट
उत्सव रेसीडेंसी,
पॉकेट 3, सेक्टर 34,
रोहिणी-39