सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि स्वच्छता एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अपनी सोसाइटी में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम ग्रीन एरिया में मौजूद सभी कंकड़-पत्थर एवं गंदगी को दूर किया जायेगा जिससे ग्रीन एरिया में पेड़ पौधों का विकास आसानी से हो सकें और उसमें फल, फूल एवं पर्यावरण के अनुकूल नए पेड़ पौधे लगाये जा सकें।
प्रथम चरण - 18 नवंबर, 2018 (ब्लॉक A B C)
द्वितीय चरण - 25 नवंबर, 2018 (ब्लॉक D E F)
समय - प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक या इच्छानुसार
यह अभियान उत्सव रेजीडेंसी के सभी निवासियों द्वारा चलाया जायेगा। सभी पुरुषों, महिलाओं एवं व्यस्को से अनुरोध है कि स्वच्छता की इस मुहिम में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेकर अपनी सोसाइटी - उत्सव रेजीडेंसी को स्वच्छ एवं सुंदर बनायें।
धन्यबाद।।
टीम RWA