Skip to main content

Mobile ATM Facility in Utsav Residency, Sector 34, Rohini

सेक्टर 34 के सभी निवासियों को सूचित करते हुए, मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है कि आप लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल एटीएम वैन की व्यवस्था की जा रही है। यह वैन पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम प्रणाली के अंतर्गत है।

यह वैन प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 1.00 बजे तक उत्सव रेज़िडेन्सी, पॉकेट 3, सेक्टर 34 मे उपलब्ध रहेगी। कॉलोनी के निवासी आवश्यकता पड़ने पर इस समयावधि के दौरान इस एटीएम सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

यह सुविधा केवल 1 हफ्ते (28 फरवरी से 6 मार्च तक) तक ही उपलब्ध कराई जाएगी एवं उसके पश्चात् इस सुविधा को मिले रिस्पांस को देखते हुए इस सुविधा को आगे जारी रखने/बंद करने का निर्णय लिया जायेगा। अतः सभी निवासियों से अनुरोध है कि कृपया इस मोबाइल एटीएम का ज़्यादा से ज़्यादा प्रयोग करें ताकि इस सुविधा को बरकरार रखा जा सके।

धन्यवाद।

https://www.utsavresidency.com