सैक्टर 34, रोहिणी में डीटीसी बस सुविधा
सैक्टर-34 के सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 22 जनवरी, 2018 से सैक्टर-34 से जनकपुरी डी-ब्लॉक के लिए डीटीसी बस सेवा (रुट नं. 879-B) शुरु कर दी गई है। यह बस प्रात: 8.00 बजे सैक्टर-34 के पॉकेट-3 से बनकर चलती है और शाहबाद डेयरी, रोहिणी सैक्टर-16, ईएसआई अस्पताल रोहिणी, विद्या विहार मार्ग, रोहिणी सैक्टर 7/8 क्रॉसिंग, सरस्वती विहार सी-ब्लॉक, मंगोल पुरी स्कूल, पीरागढ़ी डिपो, सुन्दर विहार, मेजर भूपिन्दर सिंह नगर, जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेन्टर, उत्तम नगर क्रॉसिंग, जनकपुरी सी-1, डेसू कॉलोनी जनकपुरी से होते हुए जनकपुरी डी-ब्लॉक तक पहुंचती है।
शाम को यही बस रूट संख्या 879-B सायं 5.26 बजे जनकपुरी डी-ब्लॉक से सैक्टर-34, रोहिणी के लिए रवाना होती है। यह बस शाम को लगभग 7 बजे शाहबाद डेयरी पहुंचती है। शाहबाद डेयरी से सैक्टर-34 के लिए बस लेने वाले यात्री शाम को इसी समय (ट्रैफिक के अनुसार समय आगे-पीछे हो सकता है) इस बस से सैक्टर-34 के पॉकेट 1, 2, 3 व 4 तक जा सकते हैं।
इस बस सेवा को संतोषजनक प्रोत्साहन मिलने पर इस रूट पर और भी बसें चलाई जा सकती हैं, अत: कृपया इस बस रूट संख्या 879-B का अधिकाधिक प्रयोग करके, इसे सफल बनाएं।
धन्यवाद !
आरडब्ल्यूए टीम,
उत्सव रेजीडेंसी
पॉकेट-3, सैक्टर-34
रोहिणी